INDIA OF MY DREAM

Tuesday, March 8, 2016

महिलाओं के लिए सबसे अधिक खतरनाक 10 देश, भारत-पाकिस्तान भी शामिल

हिंसा की शिकार एक अफगानिस्तानी महिला।

8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का मकसद पूरी दुनिया में महिलाओं के लिए एक बेहतर समाज बनाना और उन्हें बराबरी का दर्जा देना है। लेकिन विडंबना ये है कि आज भी दुनिया के कई देश महिलाओं के लिए बेहद खराब हैं। आज हम बताने जा रहे हैं, महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक 10 देशों के बारे में। क्या भारत भी है इस लिस्ट में...
थॉम्पसन रायटर्स फाउंडेशन, वर्ल्ड रिपोर्ट 2014 और फाउंडेशन फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट की ओर से जुटाए गए आंकडों के आधार पर 'महिलाओं के लिए दुनिया के सबसे खराब देश' के बारे में बताने जा रहे हैं। प्रतिष्ठित मैगजीन theneweconomy.com ने इन आंकड़ों का विश्लेषण किया था और इन देशों की सूची जारी की थी। इसी सीरीज की दूसरी स्टोरी में हम उन देशों के बारे में भी बताएंगे जिन्हें महिलाओं के लिए जन्नत कहा जाता है।
अफगानिस्तान लिस्ट में सबसे ऊपर
अफगानिस्तान को महिलाओं के साथ होने वाले अपराध में सबसे ऊपर रखा जाता है। यहां निरक्षर महिलाओं की संख्या 87 फीसदी है। जबकि 70 से 80 फीसदी महिलाओं की जबरन शादी की जाती है। 54 फीसदी महिलाओं की शादी 15 से 19 की उम्र में ही हो जाती है। इसके अलावा भारी संख्या में महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार भी होती हैं।

No comments:

Post a Comment